फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 50-50 हजार के इनामी बदमाश जंगली और बिल्ला गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 05:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
50-50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरौती, लूट, झपटमारी, मारपीट और अवैध हथियार के 15 केसों में थे वांछित

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने फिरौती, लूट, स्नेचिंग, मारपीट और अवैध हथियार के मामलों में 13 साल से फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मूल रूप से सोनीपत निवासी हिमांशु उर्फ जंगली और मनोज उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। 15 मामलों में वांछित दोनों सगे भाइयों पर 50-50 हजार का इनाम था। दोनों बल्लभगढ़ में रह रहे थे। आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि आरोपियों को सेक्टर-तीन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साल 2008 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत में साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-23 निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज को जान से मारने की धमकी दी थी। 2009 में सेक्टर-तीन स्थित भीकम कॉलोनी निवासी बलराज पर जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर अवैध हथियार से तीन-चार फायर किए थे। इस मामले में आरोपियों को आठ साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी जंगली हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया और बिल्ला अदालत में पेश नहीं हुआ था। अदालत ने 2011 में दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। साल 2010 में बीटेक छात्र विष्णु का एक कैंटर से एक्सीडेंट हो गया। आरोपियों ने कैंटर चालक का पक्ष लेते हुए घायल विष्णु की ही पिटाई कर दी।
विज्ञापन

साल 2011 में चावला कॉलोनी निवासी भगत सिंह से आरोपियों ने धमकी देते देकर 20 लाख की फिरौती मांगी। पैसे नही देने पर मारपीट कर 12,000 रुपये लूट लिए। इसी साल चावला कॉलोनी निवासी अमित कुमार के प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर लिया। चावला कॉलोनी निवासी भगत सिंह की दो दुकानों से सामान चोरी किया। वर्ष 2013 में भगत सिंह नामक पीड़ित के परिवार को कोर्ट में गवाही देने पर पिटाई कर दी। साल 2017 में भगत सिंह के जूते के गोदाम में घुसकर लाठी डंडों से मार पीटकर हाथ पैर तोड़ डाले थे। साल 2019 में साथियों की मदद से तिगांव कॉलेज के प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु पर जान से मारने की नीयत से हमला करवा दिया। 2020 में संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी विमल कुमार पर जान लेवा हमला किया था। 2020 में साथियों के साथ मिलकर चावला कॉलोनी निवासी भारत भूषण के हाथ पैर तोड़ दिए। आरोपियों ने अपने बड़े भाई विकास की बेटी का पलवल में अपहरण भी किया था। अदालत द्वारा आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने लगातार रेड कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें