फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी 5 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चलेंगी बसें, डिपो की ओर से तैयारियां पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो से 27 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर 5 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। डिपो की ओर तैयारी कर ली गई है। कार्तिक माह के पंद्रहवे दिन पूर्णिमा पर्व पर 27 नवंबर को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचने के लिए रोडवेज ने 5 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। रविवार की रात 7 बजे के बाद संचालन किया जाएगा। डिपो से तीन बसें प्रतिदिन हरिद्वार के लिए चलती हैं। पलवल डिपो से सुबह 6 बजे और दोपहर 11.30 बजे आने वाली दोनों बसें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से होकर हरिद्वार को जाती हैं। वहीं बल्लभगढ़ डिपो से सुबह साढ़े 5 और रात 8.15 बजे बस स्टैंड से चलती हैं। इन चार बसों के अलावा पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को लेकर 5 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसमें से कुछ एनआईटी डिपो से यात्रियों की सुविधा अनुसार चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। रविवार की रात से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं की डिमांड के अनुसार बसें बढ़ाई भी जा सकती हैं। - मांगे राम, ड्यूटी इंचार्ज, डिपो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें