फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने 29 अगस्त से चार सितंबर के बीच में 48 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3.95 लाख रुपये बरामद किए। साथ ही साइबर ठगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चार लाख ,सात हजार 747 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार तीनों साइबर थानों की टीमों ने 15 मामलों में कार्रवाई की है, इनमें साइबर थाना एनआईटी के 6, साइबर थाना सेंट्रल के 4 और साइबर थाना बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल हैं। इस दौरान साइबर पुलिस ने 342 शिकायतों का निस्तारण भी किया। संवाद