फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर चार माह में 4384 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई जा रही है। जिसके चलते गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने पिछले 4 माह में 4384 चालान किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर ने कहा कि आमतौर पर देखने में आता है कि वाहन चालक थोड़ा सा समय बचाने के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है और खुद के साथ-साथ दूसरों के जान-माल के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-वडोदरा हाईवे के साथ बने बाईपास रोड पर गलत दिशा में वाहन चलाने कि शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस का एक स्पेशल जोनल आफिसर नियुक्त किया। जिसके नेतृत्व में यातायात पुलिस फरीदाबाद ने माह नवंबर 2024 से अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के 4384 चालान किए गए हैं। जिनमें 910 चालानों के विरुद्ध खतरनाक ड्राइविंग की धारा भी लगाई गई है। खतरनाक ड्राइविंग में 5000 रुपये का जुर्माना का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त गलत दिशा में वाहन चलाने पर 500 रुपये के जुर्माना का प्रावधान है। इस प्रकार 5500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें