फरीदाबाद। रविवार को जिले में कोरोना के 43 नए मरीज मिले। जबकि 96 संक्र्रमित स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मिले कुल संक्रमितों की संख्या 99387 हो गई है। इनमें से 98218 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 711 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 458 रह गई है। इनमें से 263 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 195 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल 115 मरीज ऑक्सीजन पर हैं वहीं 20 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत हो गया है। रविवार को 2587 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 497 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।