चालक को पिस्तौल दिखा कैब लूट ले गए बदमाश
फरीदाबाद। सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने सेक्टर-86 में कैब चालक को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूट ली। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी खेड़ा झज्जर निवासी रोहित ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को टैक्सी में चलाता है। बुधवार शाम को दो लड़कों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उसकी कार बुक कर फरीदाबाद चलने को कहा। यहां सेक्टर-86 में सुनसान जगह दोनों ने कार रुकवा ली। उनमें से एक ने उसे पितौल दिखाकर कार से नीचे उतार दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 41 सौ रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। दोनों कार लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद रोहित ने एक राहगीर से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो