फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके सिविल अस्पताल की कुर्सी एक बार फिर हुई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल : प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ.सुखबीर का तबादला
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में 100 दिन प्रधान चिकित्साधिकारी रहे डॉ. सुखबीर सिंह को पानीपत सिविल सर्जन बनाया गया है। सोमवार सुबह ही शासन ने डॉ. सुखबीर सिंह का तबादला आर्डर जारी कर दिया। उनकी जगह अभी किसी को तैनाती नहीं दी गई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 लोगों के ट्रांसफर की सूची जारी हुई है। इसमें 5 सिविल सर्जन 2 प्रधान चिकित्सा अधिकारी और 1 वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी हैं। सोमवार दोपहर ही तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। डॉ. सुखबीर सिंह ने बीके अस्पताल में 6 दिसंबर 2017 को कार्यभार संभाला था। इस दौरान अपने सख्त रवैये के चलते वह काफी चर्चा में रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें