फरीदाबाद। जिले में तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयाेजित परख परीक्षा (फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी) में केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई से जुड़े निजी विद्यालयों तथा सरकारी स्कूलों के 412 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा एनसीईआरटी नई दिल्ली के मार्गदर्शन और एससीईआरटी गुरुग्राम के नेतृत्व में आयोजित की गई। संवाद