फरीदाबाद। पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल की ओर से सीकरी के ट्रांसपोर्ट इलाके में बृहस्पतिवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत करीब 400 ड्राइवरों और नौजवानों को नशे से बचाव के बारे में समझाया गया और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए, इस बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में सहायता नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, सत्र के समापन के अंत में पुलिस ने ड्राइवरों और नौजवानों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के बारे में प्रेरित किया। संवाद