फरीदाबाद। यातायात नियमों का पालन कराने और वाहनों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने जुलाई में बिना नंबर प्लेट और निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। एक से 31 जुलाई 2026 के बीच बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 1,588 और निर्धारित पैटर्न के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने पर 2,024 चालान किए गए। दोनों मामलों में कुल 3,612 चालान हुए। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उन्हें निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूक भी किया। संवाद