फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार निकाले

Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में दो युवकों ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए। घटना एयरफोर्स रोड स्थित एटीएम बूथ की है। सारन थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीडि़त सीएन राजप्पन नायर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू जनता कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह वह जवाहर कॉलोनी के एयरफोर्स रोड स्थित एक एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे। एटीएम में डेबिट कार्ड स्वैप करते ही दो व्यक्ति बूथ के अंदर घुस आए। आरोपियों ने मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। आरोपियों पर शक होने पर पीड़ित ने उनका पीछा किया, तब तक आरोपी भाग चुके थे। आरोपियों ने उनके खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें