36 नए संक्रमित, 15 स्वस्थ
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 36 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि 15 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 45860 हो गई है। इनमें से 45256 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 408 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 196 रह गई है। इनमें से 139 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शेष 57 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें से 11 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं, पांच मरीज वेंटिलेटर पर भी हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। अब तक 467400 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3345 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1320 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो