फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह में 35 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 44 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा 2 लाख 57 हजार 678 रुपये खातों में फ्रिज कराए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दो मई से आठ मई के बीच साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने आठ मुकदमों में यह सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 598 शिकायतों का निस्तारण भी किया। आरोपियों की पहचान हेमंत सोनी, करण सिंह, मुरारी भाई पटेल, जैद, अमित व्यास, सुमित शर्मा, मयंक शर्मा, विशाल सैनी, विकास उर्फ विक्की, मोहम्मद असरार उल हक, अजय कुमार यादव, पंकज, अर्जुन, चंद्र शेखर, लवकुश मीणा, भूपेंद्र, पवन मीणा, पंकज कुमार, दीपक चौधरी, विशाल गुप्ता, प्रियम सिंह, रोशन कुमार, शिवम कुमार, नीतीश कुमार, कौशल आनंद, मनीष मीणा, धीरज मीणा, बिजेंद्र प्रजापत, देवा गुर्जर, भगवान सिंह, कपिल देव, मोहन, अभय विश्वकर्मा, उद्देश्य राकेश दुबे और मेहराज के रूप में हुई है। संवाद