फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमुख क्रिकेट अकादमी की टीम ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमुख क्रिकेट अकादमी की टीम ने जीता मुकाबला
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली मैदान पर खेले गए तीसरे रविंद्र फागना अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में जगमुख क्रिकेट अकादमी ने रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम को आठ विकेट से हराया। टीम के हीरो बने अंशुल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। आईसीसी लेबल वन कोच धर्मेंद्र ने बताया कि रविंद्र फागना की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 101 रन बनाए। हर्ष कुमार सिंह ने सबसे अधिक 70 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। जगमुख क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज आर्यन ने छह ओवर 23 रन देकर चार विकेट लिया, आदित्य ने तीन और चमन ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगमुख अकादमी की टीम ने नौ ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंशुल ने 24 गेंदों में 3 छक्का और सात चौकों की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली। आर्यन ने 19 रन बनाए। जगमुख अकादमी ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें