मकान व दुकान में चोरी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में चोरों ने एक मकान और एक दुकान का ताला तोड़कर आभूषण और हजारों रुपये की नकदी के अलावा कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने इन दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 फुट रोड निवासी विकास के घर का ताला तोड़कर चोर वहां से सोने की तीन अंगूठी, एक चेन, एक मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी, बर्तन व 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उस समय विकास अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। इसके अलावा चोरों ने संजय कॉलोनी निवासी सुरेंद्र की दुकान का ताला तोड़कर चोर आठ हजार रुपये नकद, सिगरेट, चॉकलेट समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। चौकी इंचार्ज बसंत कुमार ने बताया कि चोरी के दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ब्यूरो