फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्राला की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, किशोर घायल
बल्लभगढ़। बाईपास रोड पर जाजरू गांव के पास एक ट्राला की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका 14 साल का पोता घायल हो गया। बच्चे को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली स्थित एम्स में रेफर दिया है। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़ कर फरार हो गया। गांव जाजरू निवासी नरेश ने बताया कि दो जून को उनके 65 साल के पिता तुलसी राम और 14 वर्षी बेटा अंशु साइकिल पर सवार होकर गांव से झाड़सेतली गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह बाईपास के पास पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्राले ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तुलसी राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंशु घायल हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें