फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, चली धूल भरी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम बदला, चली धूल भरी हवाएं
फरीदाबाद। दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार देर शाम अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी हवाओं से जहां कुछ देर आफत रही, मगर फिर ठंड हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज धूप का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। तेज धूप तीर की तरह चुभने लगी हैं। शुक्रवार दोपहर तक कड़ी धूप व गर्म हवाओं के चलने से सड़क पर सन्नाटा जैसी स्थिति बनी रही। लोग घर से बाहर निकलते ही छांव की तलाश करने लगते हैं। छाते, गमछे, टोपी का सहारा लेकर बाहर निकल रहे हैं। मगर शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी, इससे मौसम में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम को हवा चलने के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें