बेटी बचाओ मुहिम में जुटी महिलाएं
फरीदाबाद। पंजाब फेडरेशन फरीदाबाद के बैनर तले बेटी बचाओ की टीम ने आरपीएस स्वाना नहर पार सेक्टर 86 मेें संतोष गर्ग के नेतृत्व में मुहिम चलाई। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पंजाबी फेडरेशन के प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्रत्येक परिवार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों को संवारती हैं। हम बेटी को शिक्षित, आत्मनिर्भर बनाएंगे तो वह कहीं भी रहकर अपने परिवार को पाल सकती हैं। महिला विंग की सुमन बक्शाी, जगजीत कौर ने भी संयुक्त रूप से बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी तरह से बेटो से कम नहीं हैं। जरूरत इनके पंखों को उड़ान देने की है। इस अवसर पर प्रिया, राधा, प्रीति, आशा, सोमता, नीलेकमल और हर्ष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो