मुख्यमंत्री आज करेंगे 134ए की समीक्षा
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश के हर जिले में 134ए की स्टेटस रिपोर्ट की शुक्रवार को समीक्षा करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार तक सभी जिलों से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई थी। फरीदाबाद के शिक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने बताया कि एक दिन के नोटिस पर पूरी रिपोर्ट मांगी गई थी। उससे एक दिन पहले ही विभाग ने पांच निजी स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिला न दिए जाने के लिए चेतावनी नोटिस भी जारी किया था। एक दिन की चेतावनी के साथ निजी स्कूलों को 134ए की स्टेटस रिपोर्ट विभाग के साथ सांझा करने का नोटिस भेजा गया था। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट में कुछ ही निजी स्कूलों ने बच्चों को दाखिले दिए हैं। हालांकि अभी दाखिले के तीन दिन बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। ब्यूरो