फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिविर में 315 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-दो स्थित दौलतराम खान धर्मशाला में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन गया। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में आयोजित शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की संख्या भी रही। वहीं रक्तदान शिविर में करीब 315 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा सहित भाजपा नेता और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति के दिए रक्त से जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शिविर में पहुंचे लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें