फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान के आगे बना दालान गिरा, बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव छांयसा में शनिवार को बरसात के बीच एक मकान के आगे अस्थायी रूप से बनाई गई झोपड़ी नुमा दालान अचानक गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची भी चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक हसन की पत्नी साहिना दालान में खाना बना रही थी। उसी दौरान शहनाज भी वहां पहुंची थी। इसी बीच भारी बारिश के चलते दालान भरभरा कर गिर गया। दालान में ऊपर से सीमेंट की ईंटें भी लगी हुई थीं, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्य अब्दुल करीम ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। चार वर्षीय बच्ची जिया के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें