फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विशेष लोक अदालत में 294 चेक बाउंस के मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में चेक बाउंस के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े कुल 756 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। इनमें से 294 मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 5 करोड़ 38 लाख 52 हजार 147 रुपये की राशि पर समझौता हुआ। सभी पक्षकार अपने-अपने मामलों के समाधान से संतुष्ट नजर आए और प्रसन्नतापूर्वक अपने घर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें