फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन निर्माण पर 286 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 29 Jul 2023 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम छह अगस्त को ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

-बल्लभगढ़ और न्यू टाउन रेलवेे स्टेशन के भी बदलेंगे दिन
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को नई वास्तुकला, अत्याधुनिक सुविधाओं से तैयार करने के लिए चुना गया है। परियोजना पर कुल 286 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। लगभग 30 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री 6 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।





केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री 6 अगस्त को पूरे देश में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण एवं पुन: विकास के कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। इस आधुनिक वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन के दोनों ओर भवन बनाए जायेंगे। यह भवन स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग भी होगी। इसमें प्रतीक्षा और फूड कोर्ट, शॉपिंग प्लेस और दो 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन में स्मार्ट बिल्डिंग के साथ-साथ ग्रीन बिल्डिंग होगी। नए स्टेशन परिसर को 40 वर्षों की भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






न्यू टाउन रेलवेे स्टेशन के भी बदलेंगे दिन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पलवल, बल्लभगढ़ और न्यू टाउन रेलवे स्टेशनों की नई बिल्डिंग के निर्माण, यातायात परिचालन में सुधार, प्रतीक्षालय, शौचालय निर्माण और सौंदर्यीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए जांएगे। मुसाफिरों को अब यहां परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। लगभग 350 दोपहिया वाहनों और 250 कारों की पार्किंग क्षमता के लिए बहु-स्तरीय कार पार्किंग की व्यवस्था होगी। 12 मीटर चौड़े, दो नए फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान होगा। परिसर की योजना ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाई गई है, जिसमें सौर पैनल, सौर पेड़, सौर बेंच, सीवेज उपचार संयंत्र भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें