28 नए संक्रमित, 78 हुए स्वस्थ
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में नए मामलों की रफ्तार लगातार कम होती नजर आ रही है। शुक्रवार को जिले में 28 नए मामले मिले। इसी दौरान 78 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 232 मामले उपचाराधीन हैं। इसमें से 16 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में अब तक 402 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव केस रेट 0.6 प्रतिशत हो चुका है। मृत्यु दर 0.8 फीसदी पर स्थिर है। ब्यूरो