फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक प्राधिकरण की टीम ने 28 प्रवासियों को भेजा झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने पैदल जा रहे पांच बच्चों समेत 28 लोगों को टूरिस्ट बस की व्यवस्था कर झांसी केे लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक गुुुप्ता के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा गरीबों को राशन और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को प्राधिकरण की टीम ओल्ड फरीदाबाद में जागरूकता अभियान चला रही थी। उन्हें नोएडा में रहने वाले कुछ लोगों का जत्था हाइवे पर जाता दिखाई दिया। प्राधिकरण की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद मुर्गासन एनजीओ की मदद से टूरिस्ट बस की व्यवस्था कर सभी लोगों को झांसी के लिए रवाना किया गया। उन्हें खाने का पैकेट, बच्चों के लिए बिस्कुट व पानी के बोतल भी दिए गए। टीम में पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, रामवीर तंवर, ओमप्रकाश सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें