फरीदाबाद। प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना हुआ है। पिछले दिनों की तुलना में प्रदूषण थोड़ा कम है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया। जिले में पिछले दो दिनों से हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। इससे प्रदूषित कण एक जगह जमा नहीं हो पा रहे हैं और प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि सोमवार को हवा कर रफ्तार अन्य दिनों की तुलना में धीमी रही है। हवा 13 किमो मीटर की रफ्तार से चली। इससे प्रदूषण के हल्की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 265 दर्ज किया, जो रविवार की तुलना में एक अंक कम है। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 219 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा की रफ्तार कम ज्यादा होने से प्रदूषण के स्तर उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।