फरीदाबाद। राष्ट्रीय प्रवासी उड़िया परिवार की ओर से सेक्टर-15ए स्थित जगन्नाथ मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 लोगों की जांच की गई। इस दौरान ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, मधुमेह और रक्तचाप की जांच के साथ अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ब्यूरो