फरीदाबाद। जिले के तीनों साइबर थानों की टीमों ने पिछले एक सप्ताह के अंदर 24 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी के 98.20 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 28 मार्च से तीन अप्रैल 2026 के बीच हुई कार्रवाई में 8 मुकदमों का निपटारा किया गया। इनमें साइबर थाना एनआईटी का एक, सेंट्रल के दो और बल्लभगढ़ के पांच मामले शामिल हैं। इसके अलावा एक सप्ताह के अंदर 242 शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही 5,57,286 रुपये बैंक खातों में ही फ्रिज कराए गए। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए न तो किसी लालच में आएं और न ही किसी अज्ञात धमकी से डरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जागरूकता ही इस अपराध के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है। संवाद