फरीदाबाद। पार्ट टाइम जॉब के तहत रिव्यू टास्क कराने के बहाने संपर्क कर एक व्यक्ति से 2.38 लाख रुपये ठग लिए। बल्लभगढ़ के रहने वाले दयाचंद ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 26 अक्तूबर 2024 को टेलीग्राम एप पर उन्हें मैसेज आया, जिसमें घर बैठे कमाई का ऑफर दिया गया और बताया कि होटल के रिव्यू देने पर आपको रुपये मिलेंगे। एप का लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया गया। 30 रिव्यू देने पर उन्हें 1071 रुपये मिले। फिर बोले कि आगे आपको प्रीपेड टास्क दिए जाएंगे, जिनमें निवेश करने के साथ ही रिव्यू देने होंगे। आपकी ये निवेश राशि मुनाफे के साथ वापस मिलेगी। 19 दिसंबर तक उनसे ठग लगातार रुपये जमा कराते रहे। फिर उन्हें 4.61 लाख जमा करने को कहा गया लेकिन मना करने पर आरोपियों ने रिफंड नहीं दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने कुल तीन लाख 1992 रुपये जमा किए, जिसमें से 63500 रुपये इन्हें वापस मिले। जबकि 2.38 लाख रुपये आरोपियों ने ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो