फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक की रुप रेखा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक की रूप रेखा तैयार
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम सदन की 22 नवंबर को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निगम की इस बैठक में पार्षदों ने विकास के मुद्दे पर अधिकारियों को घेरने का काम किया गया है। प्रत्येक वार्ड में अटके हुए विकास कार्यों के साथ ही उनके लिए जिम्मेदार अफसरों की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे में निगम बैठक इस बार काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। तीन महीने से टल रही नगर निगम की बैठक 22 नवंबर को होनी तय हो गई है। बैठक में जन समस्याओं के मुद्दों पर हंगामा होने के आसार बने हुए है। नगर निगम सलाहकार आरके को न हटाना, वार्ड-4 में पुराने बूस्टर की मरम्मत न होना। ईको ग्रीन कंपनी की ओर से समय पर कूड़ा न उठना आदि मुद्दे अहम रहेंगे। महापौर सुमनबाला ने पार्षदों से मिले सभी मुद्दों पर एक बुकलेट तैयार की है। इस बुकलेट में पार्षदों के मुद्दों की क्या स्थिति है। उन पर अब तक कितना काम हुआ, जो विकास कार्य बंद है, उनकी क्या वजह है। जेई, एसडीओ और कार्यकारी अभियंताओं के इसमें नाम शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें