अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में सन्नी ने चमकाया शहर का नाम
फरीदाबाद। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के सन्नी चौहान ने परिजनों के साथ शहर का नाम चमकाया है। सेक्टर-31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी सन्नी ने अपनी जीत का पूरा श्रेय परिवार और गुरु को दिया है। सन्नी ने कई बार पहले भी बॉक्सिंग में विजय पताका फहराया है। दिल्ली आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सन्नी ने कांस्य पदक हासिल किया था। सन्नी ने इससे पहले तीन बार विश्वविद्यालय स्तर पर बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता हुआ है। सन्नी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं के लिए हर दिन तैयारी कर रहे हैं। सन्नी का सपना है कि वह ओलंपिक्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। सन्नी ने बताया कि पिता राजेश चौहान उनकी तैयारियों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। ब्यूरो