फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नंबर सी ब्लॉक को मिला नए ट्यूबबेल का उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो नंबर सी ब्लॉक को मिला नए ट्यूबवेल
फरीदाबाद। दो नंबर सी ब्लॉक पुलिस चौकी के सामने रहने वाले लोगों की पानी की किल्लत अब जल्द ही दूर हो जाएगी। बृहस्पतिवार को यहां नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। मेयर सुमनबाला ने बताया कि उनके पास पिछले दिनों स्थानीय निवासियों ने पानी की किल्लत पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते उन्होंने स्वयं ही मौके का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वास्तव में क्षेत्र को तत्काल ही एक नए ट्यूबवेल की आवश्यकता है। इसी के चलते उन्होंने क्षेत्र में मौके पर ही एक नया ट्यूबवेल लगाए जाने की घोषणा कर दी। मेयर ने कहा कि शनिवार से यहां नए ट्यूबवेल की बोरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। गली की सभी महिलाएं और पुरुषों ने मेयर का आभार जताते हुए फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश भटीजा, वीणा भटीजा, डॉ. आरएन सिंह, स्वर लता सिंह, राधा डंग, सूरज भटीजा, कमलजीत कौर, सुरेंदर मेंहदीरत्ता और विनोद डंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें