फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंधी से 21 खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आंधी-बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे बिजली व्यवस्था करीब 8 घंटे तक चरमरा गई। एनआईटी, ग्रेटर फरीदाबाद, छांयसा सहित करीब 40 जगहों पर पेड़ टूटने और बिजली के खंभे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली निगम के अनुसार एनआईटी, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी,बदरौला सहित कई जगहों पर बिजली के 21 खंभे टूट गए। जबकि 13 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इससे कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों ने शिकायत केंद्रों पर कई फोन किए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार सुबह तक बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गए । इससे कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही उसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें