राष्ट्रीय कबड्डी में गौरव चंदीला ने स्वर्ण जीता
फरीदाबाद। महाराष्ट्र में संपन्न हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के गौरव चंदीला ने स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। हरियाणा की टीम ने लगातार 7 बार चैंपियन रही महाराष्ट्र की टीम को हराकर सबको हैरत में डाल दिया। गौरव चंदीला ने प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। गौरव सेक्टर-9 स्थित डीसी मॉडल स्कूल का छात्र है। स्कूल निदेशक पवन गुप्ता ने बताया कि जितनी खुशी माता पिता को हो रही है उससे कहीं ज्यादा सभी अध्यापकों हो रही ह्रै। इस अवसर पर पीटीआई हरि शंकर शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल गुर्जर, बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, कोच अजय चंदीला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो