युवाओं को बताया मत का महत्व
फरीदाबाद। ऊंचा गांव स्थित मदरसा मखजनूउलूम जामा मस्जिद की एक बैठक जमीयत-ए-उलेमा हिंद और माइनॉरिटी वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जमीयत-ए-उलेमा हिंद गुरुग्राम, नूंह, मेवात के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रमजान ने की। मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि जमीयत-ए-उलेमा हिंद अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देती है। अपने वतन से मोहब्बत रखने वालों को हमेशा सम्मान देती है। उलेमा हिंद का देश की आजादी में अहम भूमिका रही है। मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि देश हित में काम करने वाले व्यक्तियों को आगे लाती है। जमीयत-ए-उलेमा हिंद 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत वोटर लिस्ट की हर कमी को दूर करने के लिए कार्य कर रही है। बैठक में लोगों को नए वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया, जिन लोगों के वोटर कार्ड काफी पुराने हो गए, उन्हें नए सिरे से बनवाने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। साथ ही युवाओं को वोटर कार्ड का महत्व बताया गया। जिससे वह अपने मत का सही प्रयोग कर सके। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद अहमद नदवी धौज, हजरत मौलाना शकील, मोहम्मद शाहिद फतेहपुरतंगा, मोहम्म्द ईस्टाइल, शेरखान मलिक हाफिज मोहम्मद फारुख और माइनॉरिटी वेलफेयर फाउंडेशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो