फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग्स के माध्यम से दिया तेल बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेंटिंग से दिया ईंधन बचाने का संदेश
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘सेव फ्यूल-बेटर एनवायरनमेंट’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या नीलम कौशिक ने अध्यक्षता की। आयोजन में अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा की विशेष भूमिका रही। आयोजन प्रभारी रविंदर ने बताया कि दिनोंदिन बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते वाहनों के कारण ईंधन की खपत में वृद्धि होती जा रही है। परिणामस्वरूप वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज मनुष्य कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने सुंदर व आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से ईंधन बचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि ये बच्चे पर्यावरण राजदूत हैं और अपने आस-पड़ोस में रहने वाले सभी लोगों को जागरूक कर सकते है। छात्रा नजमा, पायल और रिमझिम को सब से अच्छे संदेश देने वाली पेंटिंग बनाने के लिए प्राचार्या नीलम कौशिक, रेणु शर्मा, सोनिया आहुजा, विनोद अग्रवाल और राजेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें