फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुमशुदा मोबाइल के जरिये खाते से 20 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में फोन गिरने के बाद ठगों ने यूपीआई से साफ किए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में मोबाइल फोन गिरने के बाद जालसाजों ने पीड़ित के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने पीड़ित की शिकायत पर 23 को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी चावला कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल को वह किसी निजी काम से सब्जी मंडी बल्लभगढ़ गए थे। वहां उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। मोबाइल में दो सिम मौजूद थीं। पीड़ित का मोबाइल नंबर से उनके खाते से लिंक था और उसी नंबर पर यूपीआई आईडी भी सक्रिय थी। फोन गुम होने के अगले ही दिन यानी तीन अप्रैल को अज्ञात व्यक्तियों ने अनिल के खाते में सेंध लगा दी। ठगों ने तीन किस्तों में कुल बीस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चार अप्रैल को भी एक-एक हजार करके दो हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें