फरीदाबाद। शहर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सेक्टर-10/11 की डिवाइडिंग रोड तथा वाईएमसीए रोड की ग्रीन बेल्ट में 200 पौधे लगाए गए। यह पौधरोपण अभियान मुकेश अग्रवाल की ओर से आयोजित किया गया। अभियान के तहत पीपल, नीम, पिलखन और बरगद जैसे छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए। संवाद