नूंह। शहर में लूटपाट की एक गंभीर वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर-8 पलड़ी रोड जटिया मोहल्ला निवासी अब्दुल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह नया बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसके पास दुकान की 20,500 रुपये की नकदी थी। रास्ते में करीब 14-15 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया और नकदी से भरा बैग व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल को पहले सरकारी अस्पताल और फिर शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। संवाद