फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित किंग सेन फाइट क्लब में बुधवार को कराटे बेल्ट परीक्षा में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव एवं हरियाणा के वरिष्ठ कराटे पदाधिकारी हांशी रजनीश चौधरी ने खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन, शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया। इसमें शिवांगी, अपर्णा, तितिक्षा, पलक, भूमि, मुदित, प्रियम, क्रिस्टा, तनिषा, एकम, नम्रता, वैभव, आयांश, तेजस्वी, युवांश, अरनव, लक्षित, अद्विथ, आध्या और ओजस्वी ने भाग लिया। संवाद