फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 10 की ग्रीन बेल्ट में लगेंगे तेलंगाना के 20 फीट ऊंचे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-10 में ग्रीन बेल्ट को साफ-सुथरा और पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने रेलिंग लगानी शुरू कर दी है। वहीं ग्रीन बेल्ट में तेलंगाना के 20 फीट ऊंचे पौधे लगाए जाएंगे। लोगों ने अपने खर्च पर तेलंगाना से बीस पौधे मंगवाए हैं। इन्हें जल्दी ही पूरे ब्लॉक में लगाया जाएगा और इन पौधों को लगने के बाद ब्लॉक की शहर में एक अलग पहचान होगी। साथ ही उनकी देख रेख के लिए एक माली भी रखा जाएगा। ब्लाॅक के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने कहा कि हरियाली वाली जगहों पर नई कंक्रीट की दीवारें व रेलिंग लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें