फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में डेंगू के 2 नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के 2 नए मामलों की पुष्टि की गई । इन 2 नए केसों के साथ ही जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 43 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के करीब 9 मामले सामने आए हैं। इन सभी का उपचार निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।



जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए छह बेड का वार्ड बनाया गया है लेकिन अस्पताल में अभी तक एक भी मरीज भर्ती नहीं है। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के दो नए मामले मिले हैं। विभाग के अनुसार अभी तक जो मामले मिले हैं उन क्षेत्रों में विभाग और नगर निगम की ओर से तेजी से फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग ने जागरूकता के साथ सख्ती भी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से अभी तक करीब 6 हजार घरों की जांच की गई है। जिनमें मच्छरों का लार्वा मिलने पर करीब 1200 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

जिले में डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के नए मामलों को कम करने के लिए प्रतिदिन अभियान चला रही है। -डॉ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें