कार्यकताओं से भाजपा की नीतियों को जन- जन पहुंचाने की अपील
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की एक बैठक का आयोजन सेक्टर-9 कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। अपने संबोधन में गोपाल शर्मा ने पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर आईटी प्रमुख अमित आहूजा ने कहा कि आईटी सेल को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहा है। इस मौके पर पारस भारद्वाज ने कहा कि जनसूचना को बूथ स्तर से मंडल स्तर व प्रदेश स्तर तक पहुंचाने में पूर्णत: जिम्मेदारी निभाई जा रही है।