फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमीनेंस शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एमीनेंस शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ
फरीदाबाद। एयर पिस्टल शूटर अर्जुन अवार्डी समरेश जंग ने सोमवार को सूरजकुंड स्थित ब्लू एंजिल ग्लोबल स्कूल में नवनिर्मित एमीनेंस शूटिंग अकादमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी मौजूद रहे। इस मौके पर समरेश जंग ने कहा कि उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसमें मेहनत का सबसे बड़ा हाथ है। हम कोई भी कार्य मेहनत व ईमानदारी से करेंगे तो अवश्य ही हम मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज शूटिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। युवाओं में इसे सीखने की काफी उत्सुकता है। ऐसे में इस तरह की एकेडमी यहां के बच्चों सहित युवाओं के लिए काफी लाभदायक होगी। स्कूल के चेयरमैन रघवीर भड़ाना ने कहा कि स्कूल का शिक्षा के साथ साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी सशक्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे पहले स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ हो चुका हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें