फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से 22 वर्षीय इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू से इंजीनियर की मौत
फरीदाबाद। डेंगू से शुक्रवार को सेक्टर-21 डी निवासी एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि पेशे से इंजीनियर युवक की हालत बुखार के कारण बिगड़ रही थी। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से मौत होने की जानकारी से ही इंकार कर रहे हैं। जिला डेंगू एवं मलेरिया विभाग प्रभारी डॉ. राम भगत का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि डेंगू से मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर ही की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें