जीवा पब्लिक स्कूल में चुने गए टीम लीडर
फरीदाबाद। जीवा पब्लिक स्कूल में जुलाई में कराए गए चुनावों के आधार पर अलग-अलग स्तर पर टीम लीडर चुने गए। शनिवार को चुनाव नतीजों के आधार पर चुने गए विद्यार्थियों को उनके कार्य और पद के अनुरूप शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को सामाजिक धार्मिक और नैतिक मूल्यों को समझाने के लिए ये शपथ दिलाई गई। छात्रों को किसी भी सामाजिक परिवेश में स्थापित मूल्यों की शिक्षा और कार्यशैली का व्यवहारिक ज्ञान दिलाना पूरी प्रक्रिया का ध्येय है। प्रिंसिपल देबीना निगम ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की सहभागिता से चुनाव कराने के बाद ही लीडर का चुनाव किया गया। उन्होंने बताया कि पहले चुनाव में कक्षा प्रतिनिधि, दूसरे चुनाव में टीम लीडर और संयुक्त सचिव को चुना गया। इस मौके पर स्कूल में एक लघु नाटिका का भी प्रदर्शन किया गया। ब्यूरो