सात घंटे बंद रहेगी बिजली
फरीदाबाद। मेटल इंडिया और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औद्योगिक और शहरी क्षेत्र में पावर कंडक्टर बदलने के लिए रविवार शाम 5 तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दो इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। ऐसे ही थर्मल कालोनी सबडिविजन में भी चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक थर्मल क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। विकास कार्यों के उपभोक्ताओं के लिए घोषित बिजली आपूर्ति का प्रबंधन किया गया है। अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि विकास कार्यों और अन्य जरूरी कार्यों को घोषित शट डाउन के बाद ही पूरा किया जा रहा है। ब्यूरो