फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्ज वसूलने वालों के विरुद्ध ईकोग्रीन ने दी पुलिस को तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनधिकृत रूप से शुल्क वसूलने वालों
विज्ञापन

के खिलाफ ईकोग्रीन ने दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनधिकृत रूप से वसूली करने वालों के खिलाफ ईकोग्रीन एनर्जी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं, जबकि यह अधिकार सिर्फ इकोग्रीन एनर्जी कंपनी को है। आरोपियों ने फर्जी रसीद बुक भी छपवा रखी हैं। ईकोग्रीन एनर्जी फरीदाबाद व गुरुग्राम में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम कर रही है। नगर निगम की ओर से कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए प्रत्येक घर के अनुसार, उसका यूजर चार्ज भी निर्धारित किया गया है। प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाता है। ईकोग्रीन के सीईओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों कई इलाकों में सामने आया है कि कंपनी के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व वसूली कर रहे हैं। आरोपियों ने फर्जी रसीद भी छपवा रखी है। इससे कंपनी को नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही कंपनी की छवि भी धूमिल हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें