गलत बिलों की शिकायत पर अधिकारियों को पड़ी फटकार
फरीदाबाद। बिजली निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक मंगलवार को सेक्टर 23 स्थित निगम मुख्यालय में हुई। बैठक में अधिकांश शिकायतें गलत बिलों की थीं, जिस पर फोरम के चेयरमैन केडी बंसल ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बैठक में गलत बिलों की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि बिजली विभाग बिना मीटर रीडिंग के मनमाफिक बिल भेज रहा है। विभाग में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। बैठक के दौरान तकनीकी विभाग के सदस्य व चेयरमैन केडी बंसल, मनु बिश्नोई और नोडल अधिकारी रेखा राठी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गलत बिलों को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 8 फाइलों का निपटारा किया गया। ब्यूरो