फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुटओवर ब्रिज से 18 साल के युवक ने लगाई छलांग , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में था युवक, शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा चौक मेट्रो स्टेशन स्थित फुटओवर ब्रिज से 18 साल के युवक ने शुक्रवार रात छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात एक 18 साल से युवक ने फुटओवर ब्रिज से छलांग लाग दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई । जो मूलरूप से मेरठ का रहने वाला था। मृतक नशे का आदि था, जिस समय वह फुटओवर ब्रिज से कूदा उस समय भी उसने नशा किया हुआ था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें